मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस का ‘काला दिवस’ प्रदर्शन: काले कपड़े पहनकर कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग

न्यूज़रूम डेस्क • • 5 मिनट पढ़ें
गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस का ‘काला दिवस’ प्रदर्शन: काले कपड़े पहनकर कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला बोले- लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, संवैधानिक अधिकार है

अनप्लग इंडिया। डेस्क
नोएडा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को ‘काला दिवस’ मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘वोट चोरी बंद करो’, ‘वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’, ‘लोकतंत्र पर हमला बंद करो’, ‘संविधान का सम्मान करो’ और ‘निर्वाचन आयोग जवाब दो’ जैसे नारे लगाए।

हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन

जिला कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेता निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें रोका गया और हिरासत में लिया गया। इसी के विरोध में गौतमबुद्ध नगर में प्रदर्शन आयोजित किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका विरोध केवल किसी एक नेता के साथ हुए व्यवहार को लेकर नहीं है, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक जवाबदेही से जुड़े सवालों को लेकर है।

‘लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं’

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि काले कपड़े पहनकर किया गया प्रदर्शन लोकतांत्रिक असहमति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता के मताधिकार और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करना लोकतांत्रिक अधिकार है।

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है।” उनके मुताबिक सरकार और संवैधानिक संस्थाओं से सवाल करना विपक्ष की जिम्मेदारी है और असहमति का सम्मान लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

मतदाता सूचियों पर उठे सवालों का जवाब मांगा

चोटीवाला ने कहा कि मतदान केवल किसी उम्मीदवार का चयन नहीं है, बल्कि नागरिक के लोकतांत्रिक विश्वास की अभिव्यक्ति है। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूचियों की विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्वाचन आयोग को उठाए गए गंभीर सवालों का तथ्यात्मक और प्रमाणिक जवाब देना चाहिए।

‘विपक्ष सरकार का शत्रु नहीं’

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष सरकार का शत्रु नहीं होता, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने वाली महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सवालों का जवाब राजनीतिक संवाद और संस्थागत पारदर्शिता के माध्यम से दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध शांतिपूर्ण और संवैधानिक है तथा पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस ने रखीं प्रमुख मांगें

प्रदर्शन के दौरान संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से संबंधित शिकायतों की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को राजनीतिक दलों और जनता की ओर से उठाए जा रहे सवालों का तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि संविधान, मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता से जुड़ी है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में अजय चौधरी, दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, विनोद पांडेय, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, अशोक पंडित, शीबा राय, बिन्नू भाटी, सुरेंद्र प्रताप, कल्पना सिंह, मोहम्मद तकी, महाराज सिंह, धर्म सिंह, रमेश जीनवाल, अरुण गुर्जर, विजय नागर, कपिल भाटी, मोहित भाटी एडवोकेट, पुनीत मावी, नितीश चौधरी, सुबोध भट्ट, नीरज शर्मा, विपिन त्यागी, अरविंद रेक्सवाल, प्रिंस भाटी, प्रवीण रावल, अजब सिंह, धीरा सिंह, जतन सिन्हा, अब्दुल वाहिद, अनुराग भाटी एडवोकेट, गोल्डी, मोहम्मद इदरीशी, राहुल कश्यप, अनुज तिवारी, हेमंत भाटी, गिरीश शर्मा, अनुज भाटी, सुशील मावी, प्रवीण बैंसला, जितेंद्र नागर, निशांत भाटी, अंकित यादव, निशांत तंवर, सीपू कुमार, प्रदीप नागर, भूरा, कपिल नागर, सुनील भाटी, संजय फौजी, राजकुमार, नरेश मुखिया, अनित नागर, दिनेश शर्मा, संजय भाटी, आसिफ, शाहरुख, वेदप्रकाश, आजाद, पप्पू सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें