मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

जेवर किसान पदयात्रा और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
जेवर किसान पदयात्रा और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक

07 अक्टूबर को जेवर में होगी प्रदेश स्तरीय किसान पदयात्रा, 05 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता

अनप्लग इंडिया। डेस्क

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी, गौतम बुद्ध नगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख) में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 07 अक्टूबर को जेवर में होने वाली प्रदेश स्तरीय किसान पदयात्रा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं इंडिया गठबंधन के आह्वान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों तथा विभिन्न विभागों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक में कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च के संबंध में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इसके माध्यम से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव तथा नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाया जाएगा।

किसानों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

07 अक्टूबर को जेवर में होने वाली प्रदेश स्तरीय किसान पदयात्रा को लेकर बैठक में किसानों से जुड़े स्थानीय मुद्दों और उनकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों को जेवर क्षेत्र के गांवों में व्यापक जनसंपर्क करने तथा किसान पदयात्रा में किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि किसानों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े सवाल कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि किसान पदयात्रा के माध्यम से किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा, जबकि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च के जरिए लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार के महत्व को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों और विभागों के कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

05 अक्टूबर को होगी पत्रकार वार्ता

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए 05 अक्टूबर 2026 को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें किसान पदयात्रा और ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में मुकेश शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दुष्यंत नागर, रिजवान चौधरी, शीबा राय, महाराज सिंह नागर, श्रुति कुमारी, धरम सिंह, हरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, पुनीत मावी, आर.के. प्रथम, रमेश यादव, सुबोध भट्ट, अरविंद रेक्सवाल, मोहम्मद तनवीर, नीतीश चौधरी, मोहम्मद तकी, गजन प्रधान, अमित कुमार, सचिन जीनवाल, दुर्गेश एडवोकेट, रमेश जीनवाल, जय प्रसाद, जातां सिन्हा, अजब सिंह, हेमंत शर्मा, सुनील नंबरदार, बीरपाल, दिनेश कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें