मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, संख्या 815 होगी ▪ देश: पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र ▪ देश: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट ▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ▪ देश: मोदी बोले- किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, 12 साल में बदली अर्थव्यवस्था
27 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 27 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

मदनलाल खुराना की पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, हर्ष मल्होत्रा बोले- दिल्ली को दिल्ली वालों का हक दिलाने का सपना करता रहेगा प्रेरित

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
मदनलाल खुराना की पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, हर्ष मल्होत्रा बोले- दिल्ली को दिल्ली वालों का हक दिलाने का सपना करता रहेगा प्रेरित

दर्शना जरदोश ने कहा- खुराना के आदर्शों पर चलकर पूरा करेंगे विकसित दिल्ली का संकल्प, भाजपा नेताओं और परिजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मदनलाल खुराना की पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी दर्शना जरदोश सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और खुराना के परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। नेताओं ने खुराना के राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और दिल्ली के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मदनलाल खुराना की पत्नी राज खुराना, उनके पुत्र एवं विधायक हरीश खुराना, पुत्रवधू वंदना विमल खुराना और नाती संयम छाबड़ा ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रतीक थे खुराना: हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मदनलाल खुराना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दिल्ली को नई दिशा देने का काम किया। उनके कार्यकाल में फ्लाईओवर, बिजली, पानी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से राजधानी के विकास को गति मिली।

मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी खुराना ने भाजपा संगठन की जड़ों को मजबूत किया। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और गरीबों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि खुराना का ‘दिल्ली को दिल्ली वालों का हक’ दिलाने का सपना हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि खुराना के आदर्शों पर चलते हुए दिल्ली को विकसित और सशक्त बनाने का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा, “ऐसे नेता युगों में एक बार आते हैं।”

खुराना के आदर्श विकसित दिल्ली के संकल्प की प्रेरणा: दर्शना जरदोश

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी दर्शना जरदोश ने कहा कि मदनलाल खुराना दिल्ली के विकास पुरुष और जनसेवा के पर्याय थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राजधानी को आधुनिक बनाने में योगदान दिया और भाजपा को संगठनात्मक मजबूती प्रदान की।

जरदोश ने कहा कि खुराना की सादगी, राष्ट्रभक्ति और गरीबों के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी किया स्मरण

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, ओ.पी. बब्बर, वेदव्यास महाजन और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारियों विष्णु मित्तल, सतीश गर्ग, प्रवीण शंकर कपूर, रंजीत कश्यप, सारिका जैन, कैलाश जैन, संतोष पाल और अमित गुप्ता सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी मदनलाल खुराना के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने खुराना के सार्वजनिक जीवन, संगठनात्मक योगदान और दिल्ली के विकास से जुड़े उनके प्रयासों को याद किया। नेताओं ने उनके विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें