मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, संख्या 815 होगी ▪ देश: पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र ▪ देश: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट ▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ▪ देश: मोदी बोले- किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, 12 साल में बदली अर्थव्यवस्था
27 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 27 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

मोदीनगर में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी युवक के खिलाफ FIR

Rinku Yadav • • 2 मिनट पढ़ें
मोदीनगर में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी युवक के खिलाफ FIR

परिवार शादी समारोह में गया था, घर में अकेली थी 15 वर्षीय छात्रा; दीवार फांदकर घुसने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

अनप्लग इंडिया। डेस्क

गाजियाबाद। मोदीनगर की एक कॉलोनी में घर में अकेली 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार फांदकर घर में घुसा और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग घर की ओर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात छात्रा के परिवार के लोग रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर छात्रा अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। वह छात्रा को कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की।

शोर सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी फरार

पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग घर की ओर आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। परिवार के सदस्य जब घर लौटे तो छात्रा ने उन्हें पूरी घटना बताई।

शिकायत करने पर धमकी देने का भी आरोप

परिवार का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर मोदीनगर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी की तलाश जारी

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें