मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगा राष्ट्रीय डेटाबेस ▪ राजनीति: अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी; नेहा बोरा रिहा, 8 दिन में दूसरी बार पुलिस की कार्रवाई ▪ राजनीति: दिल्ली में अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, तिरंगा रैली से पहले पुलिस की कार्रवाई; ममता बनर्जी बोलीं- यह अघोषित आपातकाल ▪ राजनीति: राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- युवाओं को गुमराह कर रहा विपक्ष ▪ देश: वोटर लिस्ट अपडेट करने का बड़ा फैसला: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का निर्देश, यूपी-एमपी सहित 17 राज्यों में शुरू होगा SSR ▪ राजनीति: विपक्षी प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी बहस: अभिजीत दीपके बोले— ‘क्या अब देश में तिरंगा फहराना गुनाह है?’, प्रशांत भूषण की हुंकार— ‘बर्बरता न रुकी, तो सत्ता बदलनी होगी’ ▪ देश: राहुल गांधी के मार्च पर CJI सूर्यकांत की दो टूक—अदालत को दबाव में नहीं ला सकता कोई ▪ देश: अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा
17 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 17 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

छात्रों को बैंकिंग सेवाओं से करवाया गया अवेयर

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
छात्रों को बैंकिंग सेवाओं से करवाया गया अवेयर

बालिकाओं को व्यवहारिक कौशल तथा अपने अधिकारों के प्रति भी ज्ञानवर्धक किया गया

रमेश ठाकुर / अनप्लग इंडिया।

नई दिल्ली। शिक्षा में बैंकिंग व्यवस्था कितनी उपयोगी होती है, के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। माध्यमिक शिक्षा से लेकर उच्चशिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रम के लिए भी बैंक लोन मुहैया करवाते हैं,लेकिन जानकारी के अभाव के चलते छात्र लाभार्थी नहीं बन पाते।
इसको लेकर झट्टा स्तिथ उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता को लेकर अवेयर किया। साथ ही कार्यक्रम के जरिए बालिकाओं को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन में उपयोगी जानकारी, व्यवहारिक कौशल तथा अपने अधिकारों के प्रति भी ज्ञानवर्धक किया गया।

बता दें,पिछले दिनों पंजाब नेशनल बैंक, बदौली बांगर में आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रबंधक महिमा वर्मा ने स्वयं एवं बैंक स्टाफ के माध्यम से बालिकाओं को बैंकिंग सेवाओं, बैंक खाते के संचालन, बचत के महत्व तथा धन के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना भी होता है।

यह भी पढ़ें